{"_id":"64345dba4e7ce05925086a24","slug":"nominations-from-today-political-parties-did-not-announce-candidates-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-1345-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नामांकन आज से, राजनीतिक दलों ने नहीं की प्रत्याशियों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नामांकन आज से, राजनीतिक दलों ने नहीं की प्रत्याशियों की घोषणा
विज्ञापन
-भाजपा से चेयरमैन पद का टिकट पाने को दावेदारों की लंबी लाइन
-विपक्षी राजनीतिक पार्टियों से टिकट मांग रहे काफी दावेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो गई। 11 अप्रैल से नामांकन शुरू हो रहे हैं, लेकिन जनपद में किसी भी राजनीतिक दलों ने अभी तक अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। चुनाव की घोषणा होने के उपरांत दावेदार पार्टी का टिकट पाने को अपने आकाओं की शरण में पहुंच गए।
चुनावी बिगुल बजते ही शहर चुनाव रंग में सराबोर हो गए है। सभी राजनीतिक दलों से चेयरमैन और सभासद पदों के प्रत्याशी बनने के लिए दावेदार तालमेल बना रहे हैं। सत्ताधारी भाजपा से टिकट पाने के लिए दावेदारों की लंबी लाइन है। अन्य राजनीतिक दलों से दावेदार टिकट की मांग कर रहे हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि सभी राजनीतिक दल अगले तीन से चार दिन के बीच में अपने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देंगे।
संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा शुरू
चुनाव की घोषणा होने के बाद सोमवार सुबह से मोहल्लों की चौपाल एवं चाय की दुकानों पर खड़े लोगों में भाजपा, सपा, रालोद, कांग्रेस राजनीतिक दलों के दावेदारों में से प्रत्याशी कौन होगा। इसपर चर्चा रही। दुकानों व सरकारी कार्यालयों में चुनावी रंग दिखाई दिया। कोई किसी के लिए बहस कर रहे थे, तो दूसरा का अन्य दावेदार का टिकट फाइनल मान रहे हैं।
विज्ञापन
जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। हमारी सूची तैयार है और सभी के आवेदन पार्टी हाईकमान को भेज दिए गए थे। जैसे ही लिस्ट आएगी, जो घोषणा कर दी जाएगी।
- सुभाष वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष, भाजपा
निकाय चुनाव रालोद-सपा गठबंधन में लड़ा जाएगा। कौन सी सीट पर किस पार्टी का प्रत्याशी लडे़गा, इसका निर्णय शीघ्र हो जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी भी घोषित कर दिए जाएंगे।
- नागेंद्र पंवार, जिलाध्यक्ष रालोद
हम पार्टी हाईकमान के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी की तैयारी पूरी है। जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
-अनिल यादव, जिलाध्यक्ष सपा
निकाय चुनाव को लेकर पहले से ही तैयारी पूरी है। जल्द ही प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।
दलीप कुमार, जिलाध्यक्ष, बसपा