{"_id":"642c67cf73b0cdea6c0c2aed","slug":"nodal-officers-will-check-the-arrangement-of-cow-shelters-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-91-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर - नोडल अधिकारी परखेंगे गोशालाओं की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर - नोडल अधिकारी परखेंगे गोशालाओं की व्यवस्था
Tue, 04 Apr 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
- बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में छोड़ने का प्रयास करने में लगे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाना शुरू कर दिया है। पांच अप्रैल से तीन दिन तक शासन से नियुक्त नोडल अधिकारी जिले की गोशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखेंगे। इस बाबत डीएम ने विकास विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों को हिदायत दी है कि यदि कोई भी गोवंश सड़क पर घूमता नजर आया, तो संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। नहटौर ब्लाॅक के खंड विकास अधिकारी दीन दयाल सिंह ने बताया कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से गोवंश पर निगाह रखी जा रही है। सोमवार को कई पशुओं को पकड़ कर गांव महमूदपुर बुजुर्ग और तुराबनगर की गोशाला में छोड़ा गया है। मंगलवार को भी पूरी चौकसी बरती गई। डीडी सिंह ने बताया कि लखनऊ से नियुक्त नोडल अधिकारी जिले में किसी भी ब्लाॅक की गोशाला का निरीक्षण कर सकते है। सरकार की ओर से अब हर ब्लाॅक में न्याय पंचायत स्तर पर गोशालाओं का निर्माण होगा। मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नहटौर में अब तक दो गोशालाएं थीं, अब नौ और गोशालाओं का निर्माण होगा।