{"_id":"5ed29dca8ebc3e90a24a74fb","slug":"nodal-officer-inspected-bijnor-news-mrt4840943174","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया
नगीना। शासन द्वारा जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी ने शनिवार की दोपहर नगीना स्थित क्वांर टीन सेंटर व पालिका की सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा दिए।
नोडल अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह शनिवार दोपहर नगीना पहुंचे तथा उन्होंने एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, तहसीलदार हामिद हुसैन के साथ कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए प्रशासन द्वारा बनाए गए अस्थाई क्वांरटीन सेंटर व पालिका द्वारा स्थापित सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में तहसील स्तरीय निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में मौजूद पालिका के सभासदों, ग्राम प्रधानों व आशाओं से उन्होंने अपने अपने क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, धीरज राय वर्मा, सभासद गोपाल शर्मा, मोहम्मद तालिब, अशोक कुमार सहित काफी संख्या में निगरानी समिति के सदस्य मौजूद रहे।