फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No supply of essential goods to forest Gujjars

फाउंडेशन ने डीएफओ और प्रशासन को गुर्जरों की समस्याओं से कराया अवगत

Sun, 26 Apr 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
No supply of essential goods to forest  Gujjars
नजीबाबाद क्षेत्र के वन गुर्जरों की समस्याएं सुनते समाजसेवी विकास आर्य। - फोटो : NAZIBABAD
लॉकडाउन में वन गुर्जरों को जरूरी सामान की आपूर्ति नहीं
विज्ञापन

नजीबाबाद। लॉकडाउन के दौरान वन गुर्जरों को पशुओं के चारा तथा जरूरी सामान उपलब्ध न होने की समस्याएं झेलनी पड़ रही है। समाजसेवी संस्था के प्रतिनिधियों ने वन गुर्जरों की बस्ती में जाकर उनकी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाई।

समाजसेवी संस्था एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक विकास आर्य ने टीम के साथ वन गुर्जरों के आवास मिर्जापुर, पीतमगढ़, नीमावाली, कठियारी, कामगारपुर क्षेत्र का दौरा किया। टीम ने डीएफओ और प्रशासन को लॉकडाउन के दौरान वन गुर्जरों को जरूरी सामान उपलब्ध न होने तथा चारे आदि की समस्याओं के संबंध में जानकारी दी। फाउंडेशन की टीम ने वन गुर्जर यूसुफ, शमशेर, हज्जन वीरा के हवाले से डीएफओ और प्रशासन को बताया कि वन गुर्जरों को चारा लेने के लिए वन सीमा में लॉकडाउन के दौरान प्रवेश से रोका जा रहा है। उधर राशन आदि जरूरी सामान लेने के लिए उन्हें भागूवाला, मंडावली, नांगल आदि क्षेत्रों में आने से रोका जा रहा है। उनके क्षेत्र में जरूरी सामान की आपूर्ति भी नहीं की जा रही है, जिससे परिवारों के सामने खाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। फाउंडेशन ने दूध का कारोबार करने वाले वन गुर्जरों की समस्या से प्रशासन को अवगत कराते हुए उन्हें राशन किट उपलब्ध कराने तथा वन विभाग से पशुओं के चारे आदि के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed