{"_id":"5eb981198ebc3e90885568f9","slug":"no-sugar-mill-should-be-closed-until-sugarcane-is-in-the-fields-bijnor-news-mrt481372887","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में गन्ना रहने तक न हो कोई चीनी मिल बंद हहह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में गन्ना रहने तक न हो कोई चीनी मिल बंद हहह
विज्ञापन
खेतों में गन्ना रहने तक न हो कोई चीनी मिल बंद
बिजनौर। गन्ना मंत्री सुरेश राणा व गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी ने जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बात की। खेतों में गन्ना खत्म होने तक चीनी मिलों में पेराई कराने के कड़े निर्देश दिए।
गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि चीनी मिलों से गन्ने का सर्वे करा लें। सभी चीनी मिलों में जल्द से जल्द गन्ना बांड लगवाकर उसे शुरू कराया जाए। जब तक किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा है तब तक चीनी मिलों को बंद न होने दिया जाए। किसी भी किसान के खेत में गन्ना खड़ा न रहे। कहा कि मई के अंत तक सभी गन्ने की पेराई कर चीनी मिलें बंद कराई जाएं। गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी ने गन्ना भुगतान समय से न करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना हॉट स्पॉट वाले गांवों में गन्ने की कटाई के बारे में पूछा।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि हॉट स्पॉट में शामिल गांवों में इंडेंट जारी कर दिया गया है। इन गांवों के किसानों का पूरा गन्ना खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले की किसी भी चीनी मिल ने अभी बंदी का नोटिस विभाग को नहीं दिया है।