फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'No need to panic with CAA and NRC'

‘सीएए और एनआरसी से घबराने की जरूरत नहीं’

Sun, 29 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
'No need to panic with CAA and NRC'
किरतपुर। सलमानी समाज की बैठक में रियाज सलमानी ने कहा है कि सीएए और एनआरसी से लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लोकतंत्र में सबको संवैधानिक ढंग से अपनी बात कहने की आजादी है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम मोहल्ला शीशग्रान स्थित हनीफ मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सलमानी समाज की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि महाराष्ट्र राज्य के सलमानी समाज के प्रदेश अध्यक्ष हाजी रियाज अहमद सलमानी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने एवं मनवाने के लिए हमें संवैधानिक अधिकार मिले हैं। मगर किसी को भी हिंसक प्रदर्शन का अधिकार नहीं है। लोकतांत्रिक तरीके से शांति पूर्वक ढंग से अपनी बात कही जा सकती है। हाजी रियाज सलमानी ने कहा कि हम और हमारे पूर्वज हिंदुस्तानी हैं। हमें यहां से कोई नहीं निकाल रहा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को युवाओं का भविष्य संवारना चाहिए। अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शिक्षित बनाएं। शिक्षित समाज देश के विकास में सहायक होता है। बैठक में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के जिला संयोजक सुहेल अहमद सिद्दीकी, नगर संयोजक डॉक्टर अमजद सिद्दीकी, मुशीर अहमद लीलू, शौकत सलमानी, वसीम सलमानी, जाबिर सलमानी, हारून सलमानी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed