{"_id":"5ef632bd8ebc3e42d4747648","slug":"no-manure-on-godowns-farmers-upset-dhampur-news-mrt4883364117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदामों पर खाद नहीं, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदामों पर खाद नहीं, किसान परेशान
विज्ञापन
गोदामों पर खाद नहीं, किसान परेशान
धामपुर। क्षेत्र के किसानों में गोदामों पर यूरिया खाद न मिलने से गुस्सा है। किसानों का कहना है कि उनके बार बार अवगत कराने के बाद भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस समय गन्ने की फसल में यूरिया खाद डालने का समय चल रहा है। इस समय खाद नहीं डाला तो गन्ने की फसल में नुकसान हो सकता है।
भाकियू कार्यकर्ता मलखान सिंह, गुणवान सिंह, सतेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, पंकज कुमार, नारायण सिंह, विपिन कुमार का कहना है कि तहसील क्षेत्र में करीब एक दर्जन से ज्यादा खाद गोदाम हैं। लेकिन खाद किसी गोदाम पर नहीं है। गांव मोरना में कई कई दिन बाद खाद का एक ट्रक आता है। एक ट्रक में करीब 200 से 250 कट्टे आते हैं। इस खाद को 15 से 20 किसान ही खरीद कर ले जाते हैं। गांव उमरी में खाद गोदाम पर खाद ही नहीं आ रहा है। यही हाल गांव सरकथलमाधों के गोदाम का भी है।
गांव सरकथलमाधों में खाद का गोदाम गांव के अंदर है। इस गांव में जब एक साल पहले खाद से भरा ट्रक गोदाम को जा रहा था तो रास्ते में किसी व्यक्ति के घर के कोने से भिड़ गया था। जिसे लेकर ग्रामीणों और ट्रक चालक के साथ झगड़ा हो गया था। मामले के उच्च अधिकारियों को पता लगने के बाद वहां पर खाद की आपूर्ति रोक दी गई। ऐसा ही हाल धामपुर जैतरा के खाद गोदाम भी है। यहां पर प्रभारी यशपाल सिंह का कहना है कि ऊपर से खाद की आवक कम होने से दिक्कत आ रही है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि किसानों की ओर से संज्ञान में लाया गया है। समस्या का निदान कराने का प्रयास कर रहे हैं।