फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No electricity for four months at Lekhpal Training Center

लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में चार महीने से बिजली नहीं

Wed, 17 Feb 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
No electricity for four months at Lekhpal Training Center
बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी में लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र पर सूख रहे पौधे। - फोटो : BIJNOR
लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में चार महीने से बिजली नहीं
विज्ञापन

गजरौलाशिव। गांव स्वाहेड़ी में करोड़ों रुपये की लागत से बने मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में चार महीने से बिजली नहीं है। जिसके कारण केंद्र के पार्क में लगी फुलवारी व पेड़ पौधे सिंचाई न होने के कारण सूखने लगे हैं। प्रशिक्षण केंद्र पर विद्युत निगम का लगभग 18 लाख रुपया बकाया है। बिल नहीं चुकाने के कारण केंद्र का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था।
जंगल में बने लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र पर दिन में एक व्यक्ति ड्यूटी करता है। रात के समय केंद्र पर दो होमगार्ड की ड्यूटी लगी हुई है। बिजली न होने के कारण मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र पर रात के समय चार माह से अंधेरा रहता है। केंद्र में मात्र एक हैंडपंप लगा है, वह भी खराब है। ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि अंधेरी रात में केंद्र पर ड्यूटी करना मुसीबत बन गया है। रोशनी न होने के कारण यहां रात में डर लगता है। हैंडपंप खराब होने के कारण पीने के लिए पानी भी गांव से लाना पड़ रहा है। कोविड सेंटर बनाए जाने के दौरान यहां बिजली दी गई थी, लेकिन अब फिर से यहां रात को अंधेरा रहता है। कोविड सेंटर समाप्त होने पर मंडलीय राजस्व लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र पर एक भी सफाई कर्मचारी तैनात नहीं है। इससे केंद्र पर साफ-सफाई का भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जल्दी जमा करेंगे बिल
गजरौलाशिव। मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र प्रधानाचार्य अनुराग सिंह के अनुसार केंद्र का बिजली का बिल बकाया होने के कारण बिजली काटी गई है। बिजली बिल बकाया का नोटिस प्राप्त कर लिया गया है। शीघ्र ही बिल जमा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed