फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No doctors on Kadrabad PHC

कादराबाद पीएचसी पर चिकित्सक नहीं

Thu, 05 Mar 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
No doctors on Kadrabad PHC
कादराबाद स्थित पीएचसी। - फोटो : BIJNOR
कादराबाद पीएचसी पर चिकित्सक नहीं
विज्ञापन

कादराबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक और अन्य स्टाफ पूरा न होने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने उच्चाधिकारियों से शीघ्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की व्यवस्था कराने की मांग की है।
ग्रामीण दलजीत, महावीर, गजेंद्र सिंह, ब्रिजेश कुमार, रामचरण, हरदयाल सिंह आदि का कहना है कि क्षेत्र की लगभग 12 कॉलोनियों पर स्थित एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबे अर्से से विभागीय उपेक्षा का दंश झेल रहा है। विभाग की उदासीनता के चलते यहां स्वास्थ्य सेवाएं लोगों से कोसों दूर हैं। पीएचसी में तैनात एकमात्र चिकित्सक शमीम अहमद करीब डेढ़ साल पहले यहां से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं, स्वास्थ्यकर्मियों के अनेक पद लंबे अर्से से रिक्त होने के बावजूद नियुक्ति नहीं हो रही है। इस कारण रोगियों को दस किलोमीटर से भी अधिक की दूरी तय कर अफजलगढ़, कालागढ़ आदि स्थानों पर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। दर्जनों गांव जुड़े होने से यहां मरीजों की संख्या काफी रहती है, किंतु चिकित्सक न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सालय में शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। कमरों की खिड़कियां, जाली, शीशे टूटे पड़े हैं। बिस्तरों पर धूल जमी पड़ी है, जिससे प्रतीत होता है कि चार बेड वाला स्वास्थ्य केंद्र काफी दिनों से खुद ही बीमार है। दूसरी ओर जन प्रतिनिधियों तथा विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण समस्या से कोई सरोकार नहीं है। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि शासन से ही चिकित्सकों और अन्य मेडिकल स्टाफ की कमी है। इसके लिए वे कई बार शासन को लिखकर भेज चुके हैं। वहां से डॉक्टर मिलते ही चिकित्सकों की उपलब्धता कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed