फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No cash in banks, and put the board

बैंकों में नो कैश का बोर्ड लटकाया

Sat, 21 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 21 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
No cash in banks, and put the board
अफजलगढ़ में पीएनबी के बाहर लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में नोटबंदी के 74 वें दिन हालात में कोई सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। ग्राहकों को मार्च तक बैंकों की इस तरह ही हालत रहने की आशंका सता रही है। बैंकों के बाहर लाइन लगी रही, लेकिन बैंकों में कैश नहीं मिला। बैंकों के बाहर नो कैश के बोर्ड लटका दिए गए। बैंकों के अंदर बैंक कर्मी आराम फरमाते नजर आए।
विज्ञापन

 ग्राहकों शबाना बेगम, अखतरी, सन्नो, अकीला, जमीला आदि का कहना है कि दो माह से ज्यादा समय बीतने पर बैंकों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, जबकि केंद्र सरकार बैंकों की हालत में सुधार का दावा कर रही है। लेकिन दो माह से बैंकों की लाइन में लगने वाले ग्राहकों को कभी भी दो हजार रुपये से ज्यादा का कैश नहीं दिया गया। एटीएम की हालत भी बदहाल  है। एटीएम पर पहुंचने से पहले ही कैश खत्म हो जाता है। इतनी बदहाल हालत  जनपद में कहीं भी नहीं है। जितनी बुरी हालत अफजलगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र में  हो रही है। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को ग्राहकों को कैश नहीं मिल सका। शनिवार को भी एटीएम व बैंक में कैश नहीं मिला। रविवार को अवकाश होने की वजह  से ग्राहक परेशान रहे। उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका।  ग्राहकों को मजबूरन खाली हाथ लौटना पड़ा। अधिकांश ग्राहक ऐसे हैं जो  प्रतिदिन लाइन में लगते हैं। फिर भी कैश नहीं मिलता है। धामपुर भी कैश की  ऐसी किल्लत रही। पीएनबी, एसबीआई बैंकों के बाहर लंबी कतार लग गई। एटीएम पर  भी लंबी लाइन दिखाई दी।
विज्ञापन

 लंबी लाइन में लगने के बाद भी ग्राहकों को कैश नहीं  मिल सका। ग्राहकों ने डीएम से बैंकों की हालत में सुधार कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed