फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nishtha became national champion in archery

Bijnor News: तीरंदाजी में निष्ठा बनी राष्ट्रीय चैंपियन

Sun, 30 Mar 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 30 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nishtha became national champion in archery
कोतवाली देहात। ग्राम शादीपुर निवासी तीरंदाजी खिलाड़ी निष्ठा गुप्ता ने आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। निष्ठा को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय मिनी सब जूनियर कंपाउंड प्रतियोगिता अंडर-15 में निष्ठा गुप्ता ने हरियाणा की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। निष्ठा ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण तथा एक रजत पदक जीता है। निष्ठा को प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। निष्ठा ने स्कोरिंग राउंड में 348 तथा 352 का स्कोर किया। कुल 700 अंकों के साथ वह शीर्ष पर रही।
विज्ञापन

मिश्रित युगल प्रतियोगिता में मथुरा के खिलाड़ी स्वरित के साथ मिलकर निष्ठा ने रजत पदक जीता। बीते शनिवार को आयोजित व्यक्तिगत स्पर्धा में उसने हरियाणा की खिलाड़ी को एक अंक से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। निष्ठा की उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। निष्ठा ने अपनी सफलता का श्रेय कोच योगेंद्र सिंह राणा, अपनी माता रितु गुप्ता, दादा धनीराम गुप्ता, दादी कृष्णा गुप्ता को दिया। निष्ठा इससे पहले एसजीएफआई खेलों की राष्ट्रीय चैंपियन बन चुकीं हैं। उन्होंने गत सप्ताह सोनभद्र में हुई प्रदेश स्तरीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर बीस हजार का पुरस्कार जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed