फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nine-year-old girl dies due to dog bite

कुत्ते के काटने से किशोरी की मौत

Wed, 20 May 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Nine-year-old girl dies due to dog bite
कुत्ते के काटने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत
विज्ञापन

बरकी। गांव बाकर नंगला में कुत्ते के काटने से एक नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले गेहूं की कटाई के दौरान उसकी पुत्री मनीषा (9 वर्ष) गेहूं की फसल काट रहे परिजनों के लिए खेत पर खाना लेकर जा रही थी। रास्ते में नहर की पटरी पर एक कुत्ते ने उसे काट लिया था। परिजनों ने उसे रेबीज के इंजेक्शन नहीं लगवाए थे। बल्कि गांव में ही झाड़-फूंक करने वाले से कुत्ते काटे की दवा पिलवा दी थी। दो दिन पूर्व बच्ची की तबियत अचानक बिगड़ गई। उसे दो दिन से शरीर में गर्मी लगने की शिकायत हो रही थी। मंगलवार देर रात मासूम ने घर पर ही दम तोड़ दिया। मासूम के परिजनों ने बुधवार को बिना किसी पुलिस कार्यवाही के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed