{"_id":"68f92101550b512b2a0b0d03","slug":"nine-people-including-three-children-were-bitten-by-dogs-bijnor-news-c-27-1-bij1007-163355-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तीन बच्चों सहित नौ लोगों को कुत्तों ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तीन बच्चों सहित नौ लोगों को कुत्तों ने काटा
Wed, 22 Oct 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
नहटौर। अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों ने तीन बच्चों सहित नौ लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
मोहल्ला नेजो सराय निवासी अली (11) पुत्र तसलीम तथा अरहान (8) पुत्र शहजाद बुधवार को घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उन पर कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर परिजनों ने कुत्ते को भगाकर उन्हें बचाया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा मोहल्ला छापेग्रान निवासी नाजिया (26) पत्नी मोहसिन, फर्राशान निवासी कासिम (40) पुत्र शमीम, ग्राम पाली जट निवासी हितेश (24) पुत्र सत्यपाल, कश्मीरी निवासी सुहाना (30) पुत्री रईस, बल्लाशेरपुर निवासी प्रीति (40) पत्नी हरिओम, मयंक कुमार (18) पुत्र ब्रिजेश, हरगनपुर निवासी अजान (2) पुत्र रईसु को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष कुमार आर्य ने बताया कि अली व अरहान के अलावा सभी को उपचार व एआरवी डोज देकर घर भेज दिया गया।