{"_id":"5f3195d68ebc3edd18714e45","slug":"nine-people-including-aged-and-turned-corona-positive-bijnor-news-mrt4956476164","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध सहित नौ लोग और निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध सहित नौ लोग और निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
नजीबाबाद के रम्पुरा में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्षेत्र को किया सील।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्ध सहित नौ लोग और निकले कोरोना पॉजिटिव
बिजनौर। 61 वर्षीय वृद्ध सहित जिले के नौ और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके साथ में 291 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इनमें धामपुर के चार और नजीबाबाद के तीन तथा हल्दौर और बरकातपुर चीनी मिल का एक कर्मचारी शामिल है।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जारी है। यहां पर आए दिन केस मिल रहे हैं। इसके बावजूद लोग कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार सोमवार को जनपद में करीब 300 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से नौ पॉजिटिव और 291 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जनपद में अब कुल 932 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 723 लोग ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं और 11 लोगों की मृत्यु हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन केस 198 हो गई है। सोमवार को धामपुर तहसील के गांव मिलक तकवाली निवासी 31 साल की महिला, शेरकोट के मोहल्ला घड़ी तला का रहने वाला 20 वर्षीय युवक, धामपुर के ही राजपूत विहार कॉलोनी निवासी 50 साल का व्यक्ति, गांव जैतरा का रहने वाला 61 वर्षीय वृद्ध, हल्दौर इलाके के गांव रेहड़वा निवासी 25 साल का युवक, उत्तम शुगर मिल बरकातपुर का 20 वर्षीय युवक, नजीबाबाद क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी 35 साल की महिला, मोहल्ला कल्लूगंज का रहने वाला 26 वर्षीय युवक, बुंदकी रोड स्थित नजीबाबाद के मोहल्ला आरसी पझ्ुरम कॉलोनी निवासी 37 साल के युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 291 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

चांदपुर में केनरा बैंक कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने पर सीज किया बैंक।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन