फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nine farmers in Bijnor received cheques for crop damage compensation.

Bijnor News: बिजनौर में नौ किसानों को मिले फसल क्षति मुआवजे के चेक

Tue, 13 Oct 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Nine farmers in Bijnor received cheques for crop damage compensation.
-फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सोमवार को विकास भवन सभागार में बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित नौ किसानों को फसल क्षति मुआवजे के चेक वितरित किए गए। पूर्व विधायक कमलेश सैनी और सीडीओ रणविजय सिंह ने कुल 1,42,975 रुपये की सहायता राशि सौंपी।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी हुआ। प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में फसलों को हुए नुकसान के आधार पर 4546 किसानों को चिह्नित किया है। इनमें नजीबाबाद तहसील से 17 और चांदपुर तहसील से 4529 किसान शामिल हैं। जिले में कुल 5 करोड़ 75 लाख 44 हजार 944 रुपये की सहायता राशि वितरित की जानी है। मुआवजे के लिए बजट प्राप्त हो गया है। शेष पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

-----

रविवार को आई आंधी और बारिश से दस फीसदी हुआ नुकसान
बिजनौर। गत रविवार को जनपद में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे जिले की फसलों को नुकसान पहुंचा। कृषि विभाग ने तत्काल फील्ड स्टाफ के माध्यम से आकलन कराया। अपर जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार मलिक ने प्रारंभिक जांच के नतीजे बताए। उनके अनुसार, गन्ना फसल को सात फीसदी क्षति हुई है। धान की फसल में दस फीसदी नुकसान दर्ज किया गया। दलहन में मूंग और उर्द को छह फीसदी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed