फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nikhil in shot put and Rahul got first place in javelin throw

गोला फेंक में निखिल और भाला फेंक में राहुल ने पाया प्रथम स्थान

Tue, 25 Oct 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nikhil in shot put and Rahul got first place in javelin throw
गोला फेंक में निखिल और भाला फेंक में राहुल ने पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन

नांगलसोती। जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। गोला फेंक में निखिल और भाला फेंक में राहुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गांव चमरौला में समाजसेवी हिमांशु सहरावत की ओर से आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत, अंबरीष चौधरी, जग्गन अली, रामकुमार सिंह, डॉ. अरुण कुमार ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में बालक से लक्की और बालिका वर्ग में वंशिका तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रक्षित, अरमान, नितिन, 800 मीटर दौड़ में चकित, उमेश, दिपेंद्र, 1500 मीटर दौड़ में मोहित, सचिन, निखिल, 3000 मीटर दौड़ में प्रेम राठी, हिमांशु, आशीष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अनमोल, शिकुल, अरुण, गोला फेंक में निखिल, पार्थिक, रवि, भाला फेंक में राहुल, शैलेश, चकित ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 वर्ष से ऊपर की 800 मीटर दौड़ में हेमेंद्र चौधरी, डॉ. नीरज कुमार, अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत, चौ. धर्मपाल सिंह, हेमेंद्र चौधरी, मनोज कुमार ने शील्ड व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed