फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nihal became compatible with the echo of 'Kali Taran Guru Nanak Aaya ...'

‘कलि तारणि गुरु नानक आईया...’ की गूंज से संगत हुई निहाल

Tue, 12 Nov 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Nihal became compatible with the echo of 'Kali Taran Guru Nanak Aaya ...'
नजीबाबाद में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर शबद-कीर्तन प्रस्तुत करता रागी जत्था। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाशोत्सव पर गुरु नानक देव जी की शबद गुरुवाणी से गुरुद्वारा परिसर गूंज उठा। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से प्रकाशोत्सव आयोजन में सहयोग करने वाले समाजसेवियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाशोत्सव गुरुद्वारा नानक शाही गुरु सिंह सभा के नेतृत्व में शबद-कीर्तन और अरदास के साथ आयोजित किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह, सचिव जितेंद्र कक्कड़, संरक्षक त्रिलोचन सिंह सोबती, गुरमीत सिंह धवन के नेतृत्व में गुरुद्वारा परिसर में गुरु जी के प्रकाशोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य ग्रंथि अवतार सिंह के निर्देशन में रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कथावाचक ज्ञानी सुखदेव सिंह प्रकाश ने गुरु नानक देव जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि एकोंकार शब्द गुरु नानक देव जी ने सिख समाज को देकर निहाल किया। गुरु जी ने अरदास के माध्यम से परम पिता परमात्मा के नजदीक पहुंचने का समाज को संदेश दिया। अमृतसर से आए कथावाचक ज्ञानी सुखदेव सिंह ने गुरु नानक देव जी के संदेश कीरत करो, नाम जपो, वंड छको... को जीवन में उतारने का संदेश दिया। लुधियाना से आए रागी जत्था के हिम्मत सिंह ने कलि तारणि गुरु नानक आईया... शबद से संगत को निहाल किया। हजूरी रागी जत्था के भाई कुलदीप सिंह ने सद्गुरु नानक परगटिया, मिटी धुंध जग चानन होया... शबद-गुरुबाणी से गुरु नानक देव जी का पुण्य स्मरण कराया। प्रकाशोत्सव पर आयोजित शबद-कीर्तन में समारोह में प्रधान सरदाय बलवीर सिंह, सचिव जितेंद्र कक्कड, गुरमीत सिंह धवन, जसवीर सिंह, त्रिलोचन सिंह, कुलवंत सिंह, सरबजीत सिंह, प्रद्युम्न सिंह, परविंदर सिंह, लवली, अरविंदर सिंह, बलजीत सिंह, नरेंद्र कौर, तनप्रीत कौर, बलजीत कौर, कुलवीर कौर, मंजीत कौर, बलविंदर कौर, रविंदर कौर सहित सिख समाज के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................................
सिरोपा भेंट कर किया सम्मानित
नजीबाबाद। प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा कमेटी की ओर से एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय पांचाल, चेयरपर्सन सबिया निशात, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां, एसआई कुमरेश त्यागी, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले प्रमुख लोगों में सरदार जसवीर सिंह, स्टेज सेक्रेट्री जसबीर सिंह, नरेंद्र सिंह विक्की, गुरमीत सिंह धवन, मनमोहन सिंह कोहली, त्रिलोचन सिंह सोबती, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह, सचिव जितेंद्र कक्कड़ भी शामिल थे।

.................................................
बाल समागम में हुए रंगारंग कार्यक्रम
नजीबाबाद। प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथि ज्ञानी अवतार सिंह के निर्देशन में बाल समागम का आयोजन किया गया। जितेंद्र कक्कड़ के संचालन में आयोजित बाल समागम में बच्चों ने सिख धर्म से संबंधित प्रेरक प्रसंगों के साथ मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कविता पाठ सराहा गया। बाल समागम में गुरलीन कौर अविका कौर, माही कौर, मनकीरत, दिलप्रीत कौर, जसलीन कौर, सुखलीन कौर, गगन दीप, हरप्रीत कौर, जसमीत, देवेंद्र, बलदेव, दिव्यज्योत, इश्नूर सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुख्य ग्रंथि अवतार सिंह की ओर से बाल समागम में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को स्मृति चिह्न दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed