फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nihal became compatible with Shabad-Kirtan

शबद-कीर्तन से संगत हुई निहाल

Sun, 06 Dec 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nihal became compatible with Shabad-Kirtan
नांगलसोती के गांव तिसोतरा में गुरूनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर शबद प्रस्तुत करता रागी जत्था। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद/नांगलसोती। गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गांव हीमपुर पछातपुरा गुरुद्वारा और नांगलसोती के तिसोतरा में धार्मिक आयोजन किए गए। शबद-कीर्तन के साथ सिख विद्वानों ने प्रथम गुरु के कृतित्व पर चर्चा की।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री सिंह सभा हीमपुर पछातपुरा में ज्ञानी मनमोहन सिंह, नजीबाबाद गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी उपकार सिंह की उपस्थिति में गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कथावाचक उपकार सिंह ने गुरुनानक सिंह के त्याग और बलिदान के प्रेरक प्रसंग की चर्चा कर उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की सलाह दी। मुख्य वक्ता सरदार बलवीर सिंह ने कहा कि प्रथम गुरु के रूप में गुरुनानक देव जी ने समाज को धर्म के प्रति आस्थावान रहने, विश्व बंधुत्व की भावना को अंगीकार करने और समाज हितों के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में नवदीप सिंह रागी और बीबी नरेंद्र कौर जत्थे ने शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह, अंकित सिंह, कर्णवीर सिंह, अनुज सिंह, महेंद्र सिंह सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उधर, नांगलसोती के गांव तिसोतरा में गुरु सिंह सभा की ओर से गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी बलजोर सिंह, रागी जत्था के भाई प्रीतम सिंह और कथा वाचक भगीरथ सिंह ने गुरुनानक देव जी के महान व्यक्तित्व से जुड़े प्रसंगों के साथ शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरु नानक साहिब के अखंड पाठ के साथ लंगर बरताया गया। प्रकाशोत्सव कमेटी की ओर से आयोजन में अध्क्षक तिलकराम सिंह, सरदार बुद्धसिंह, दिनेश एड., जितेंद्र, पींटू, प्रकाश सिंह, बलवेंद्र सिंह, अशोक आदि ने भाग लिया।

नजीबाबाद के हीमपुर पछातपुरा गुरूद्वारे में शबद-कीर्तन करता रागी जत्था।

नजीबाबाद के हीमपुर पछातपुरा गुरूद्वारे में शबद-कीर्तन करता रागी जत्था।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed