फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Niece murdered by slitting throat with knife, nephew thrown from roof

Bijnor News: चाकू से गला रेतकर भतीजी की हत्या, भतीजे को छत से फेंका

Fri, 12 Dec 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 12 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Niece murdered by slitting throat with knife, nephew thrown from roof
मानवी का फाइल फोटो
मंडावली /नजीबाबाद (बिजनौर)। मंडावली क्षेत्र के गांव राजपुर नवादा निवासी चाचा हिमांशु ने अपने भाई अरुण की दो वर्षीय पुत्री मानवी की चाकू से गला रेत हत्या कर दी और उसके पांच वर्षीय भाई मयंक को छत से नीचे फेंक दिया। उसकी हालत गंभीर है। परिजनाें ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस राजपुर नवादा पहुंची। पुलिस ने बताया कि हिमांशु के पिता जय सिंह लोक निर्माण विभाग में नौकरी करते हैं। हिमांशु की शादी नहीं हुई है। जय सिंह का वेतन बड़े भाई अरुण के परिवार पर खर्च होता है, जिसका हिमांशु विरोध करता था। बृहस्पतिवार को भी इस पर विवाद हुआ। आरोप है कि कुछ देर बाद हिमांशु अरुण की बेटी मानवी और बेटे मयंक को छत पर ले गया। वहां मानवी की हत्या कर मयंक को छत से फेंककर भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी हिमांशु फरार है। वह मोबाइल फोन भी नहीं रखता है। उसकी तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मानवी का फाइल फोटो

मानवी का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed