{"_id":"65c11554b871a5a28f048dca","slug":"newly-elected-president-took-oath-along-with-the-cabinet-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-108821-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कैबिनेट के साथ शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कैबिनेट के साथ शपथ ली
विज्ञापन
धामपुर के तहसील सभाकक्ष में नव निर्वाचित बॉर ऐसो. की कैबिनेट में शामिल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष, पदाधिकारियों व सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभी ने बार और बेंच के आपसी तालमेल से दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष राजपाल सिंह ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली, महामंत्री संजय कुमार, उपजिलाधिकारी रितु रानी और सब रजिस्ट्रार चंद्र रेनू विक्रम मौजूद रहे। वक्ताओं ने अधिवक्ताओं से संगठन की एकता और जनहित के कार्य किए जाने का संकल्प लिया। एक फरवरी को बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ था। इसमें अध्यक्ष पद पर भीम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सलीम अहमद, सचिव कुलदीप कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, सह सचिव लाइब्रेरी योगेश कुमार, सह सचिव प्रकाशन मुनेश कुमार, सह सचिव प्रकाशन आलोक कुमार चौहान निर्वाचित हुए थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नव निर्वाचित अध्यक्ष भीम सिंह ने की। संचालन सचिव कुलदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह एड, कमलवीर सिंह एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।