{"_id":"63485c2a4ba0f301486e2439","slug":"new-traffic-plan-will-be-implemented-in-bijnor-city-bijnor-news-mrt6094600199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर शहर में लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर शहर में लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन

बिजनौर। शहर बिजनौर में ट्रैफिक का नया प्लान लागू किया जाएगा। इसके लिए खाका तैयार हो रहा है। खासतौर पर शहर में रात में भी भारी वाहनों की एंट्री बंद करने की तैयारी है। वहीं ई रिक्शाओं के रूट निर्धारित किए जाएंगे, जिसे लेकर सुझाव मांगे गए हैं।
बृहस्पतिवार को एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने सीओ सिटी और यातायात प्रभारी के संग बैठक की, जिसमें भारी वाहनों की रात में भी शहर में एंट्री बंद करने पर मंथन किया गया। एएसपी सिटी की ओर से कहा गया कि रात में नौ बजे के बाद भारी वाहन शहर के भीतर से ही निकलने शुरू हो जाते हैं। रात में भारी वाहन तेजी से चलते हैं, साथ ही शहर की सड़कें टूट रही हैं। अब रात में भी भारी वाहनों की एंट्री शहर में बंद करने और सीधे बाईपास से निकालने के लिए डीएम को चिट्ठी लिखी गई।
रिक्शाओं का रूट होगा निर्धारित
शहर में ई-रिक्शाओं की भरमार हो चुकी है। ई-रिक्शा चालक कहीं से भी सवारी बैठाकर किसी भी सड़क पर दौड़ा लेते हैं। ऐसे में सिविल लाइन समेत अन्य भीड़ भाड़ वाली जगहों पर ई-रिक्शाओं की अधिक संख्या से जाम के हालात बन जाते हैं। जिससे निपटने के लिए रूट निर्धारण की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सुझाव मांगे गए हैं। एक सड़क पर एक निर्धारित संख्या में ही रिक्शा दौड़ेगी। इससे पहले बिना पंजीकरण दौड़ रही ई-रिक्शाओं पर शिकंजा कसा जाएगा।