फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   New executive formed to accelerate development

विकास में तेजी लाने को नई कार्यकारिणी गठित

Thu, 15 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
New executive formed to accelerate development
विकास में तेजी लाने को नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

हल्दौर। ग्रामीण क्षेत्रीय ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा ने क्षेत्र में विकास कार्य में तेजी लाने के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। साथ ही 18 सितंबर को गांव कुम्हारपुरा में आयोजित शपथ समारोह में भाग लेने के लिए नवागत पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं समेत समाज के लोगों से पहुंचने की अपील की गई।

बृहस्पतिवार को ग्रामीण क्षेत्रीय नवागत ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा, महामंत्री जितेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष सुमन शर्मा के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में संगठन को मजबूत प्रदान करने, विकास कार्यों में तेजी लाने, लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें महेंद्र शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार शर्मा को संगठन मंत्री, पवन कुमार शर्मा को प्रचार मंत्री, त्रिलोकचंद शर्मा, हरचरण शर्मा, संरक्षक, कल्याण दत्त शर्मा, जितेंद्र कुमार शर्मा, शशिभूषण शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य, संजीव कुमार शर्मा, दिनेश शर्मा को मीडिया प्रभारी समेत करीब 32 लोगों की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। उक्त नवागत अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 18 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे गांव कुम्हारपुरा में चयनित समस्त पदाधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता करने व पूरी कर्तव्यनिष्ठा व इमानदारी के साथ कार्य कराने के उद्देश्य को लेकर शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने संगठन के क्षेत्रीय लोगो से भारी तादाद में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed