{"_id":"5df287df8ebc3e88062d8de1","slug":"neither-the-connections-will-be-cut-nor-rc-will-be-released-bijnor-news-mrt4584430165","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान से महरूम किसानों के नहीं कटेंगे बिजली कनेक्शन, न ही जारी होगी आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान से महरूम किसानों के नहीं कटेंगे बिजली कनेक्शन, न ही जारी होगी आरसी
विज्ञापन
न कनेक्शन कटेेंगे और न जारी होगी आरसी
बिजनौर। पिछले साल का बकाया भुगतान न पाने वाले किसानों का बिजली का बिल जमा न होने पर फिलहाल आरसी जारी नहीं होगी। इससे तीन चीनी मिलों के 44 हजार से ज्यादा किसानों को फायदा होगा। गन्ना विभाग ने इसके लिए विद्युत निगम के अधिकारियों को उन किसानों के नाम भेज दिए हैं जिनका बकाया चीनी मिलों पर है। आरसी न कटने पर अब इन किसानों के बिजली कनेक्शन नहीं कटेंगे।
पिछले साल के बकाया गन्ना भुगतान के लिए अब तक आंदोलन हो रहे हैं। जिले की तीन चीनी मिलें बिजनौर, चांदपुर व बिलाई ने पिछले साल का बकाया भुगतान अब तक नहीं किया है। बकाया भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। किसान आंदोलन में मुद्दा उठाते हैं कि किसानों का भुगतान न होने की वजह से वे बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। विद्युत निगम उनकी आरसी काट रहा है। आरसी कटने के बाद निगम के अफसर उनका बिजली कनेक्शन काट रहे हैं। दोबारा कनेक्शन लेने में किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही नलकूप का कनेक्शन कटने से किसानों के आगे सिंचाई की समस्या खड़ी हो जाती है। जिले की चांदपुर चीनी मिल पर किसानों का पिछले साल का 30.60 करोड़, बिजनौर चीनी मिल पर 38.43 करोड़ तथा बिलाई चीनी मिल पर 61 करोड़ रुपया बकाया है। अब गन्ना विभाग ने तीनों चीनी मिलों के ऐसे किसानों की सूची बनाई है जिनका पिछले साल का बकाया अब भी चीनी मिलों पर है। इन किसानों के नाम विद्युत निगम के अधिकारियों को भेजे गए हैं। निगम के अधिकारियों से इन किसानों की आरसी जारी न करने तथा विद्युत कनेक्शन न काटने को कहा गया है। इससे ऐसे किसानों को तब तक राहत मिलेगी जब तक उनका शत प्रतिशत भुगतान नहीं हो जाता है।
44 हजार से ज्यादा किसानों का है बकाया
बिजनौर चीनी मिल में दस हजार 202, चांदपुर चीनी मिल में 12 हजार 913, बिलाई चीनी मिल में 33 हजार 905 किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं। बिजनौर चीनी मिल के नौ हजार 190, चांदपुर चीनी मिल के 12 हजार 913 तथा बिलाई चीनी मिल के 22 हजार 496 किसानों को पिछले साल का भुगतान नहीं किया गया है। इन किसानों की सूची भेजी गई है।
विज्ञापन
भुगतान का कर रहे पूरा प्रयास
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार किसानों का भुगतिान कराने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जिन किसानों का पिछले साल का भुगतान नहीं मिला है उनकी आरसी जारी होने से रोकने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र व सूची भेज दी गई है।