फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Neither the bushes were removed, nor the cleaning was done, it was rejuvenated

न झाड़ियां हटीं, न सफाई हुई, हो गया कायाकल्प

Thu, 14 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Neither the bushes were removed, nor the cleaning was done, it was rejuvenated
पुराना धामपुर के पूर्व माध्यमिक स्कूल में परिसर में उगी घास व पड़ी गंदगी। - फोटो : DHAMPUR
न झाड़ियां हटीं, न सफाई हुई, हो गया कायाकल्प
विज्ञापन

धामपुर। प्रदेश सरकार का स्कूूलों को माडर्न पब्लिक स्कूलों की तरह बनाने के लिए कायाकल्प अभियान चल रहा है। लेकिन धामपुर के गांव पुराना धामपुर का पूर्व माध्यमिक बदहाल है। यहां पर विकास विभाग ने न तो नियमित तौर पर सफाई की व्यवस्था कराई है न ही स्कूल परिसर में उगी झाड़ियाें को ही हटवाया है। जबकि अधिकारी कायाकल्प अभियान के तहत कार्य कराने का दावा कर रहे हैं।
गांव के देवेंद्र कुमार, नितिन कुमार, पुखराज सिंह, महावीर सिंह, महेंद्र सिंह आदि का कहना है कि पुराना धामपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की ओर किसी भी अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया है। कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में सुधार कराए जा रहे हैं। लेकिन यहां टाइल्स का लगना तो दूर सफाई कर्मी द्वारा सफाई भी नहीं की जा रही है। बताया गया कि पंचायत के सफाई कर्मियों से प्रधान द्वारा अपने स्तर से काम कराया जा रहा है। आरोप है कि स्कूल की शिक्षिकाओं के आग्रह करने के बाद भी सफाई कर्मी यहां सफाई करने को नहीं आता है। यहां तक कि शौचालय में भी पानी की टंकी तक नहीं है। जबकि अधिकारी विद्यालय में कायाकल्प अभियान के तहत कार्य कराने का दावा कर रहे हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कविता रानी का कहना है कि वह अपने स्तर से विकास और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालय की स्थिति के बारे में अवगत करा चुकी हैं।
विज्ञापन

करा दिया गया कायाकल्प
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी करुणा चौहान का कहना है कि उनके द्वारा मानक अनुरूप विद्यालय का पूर्ण रूप से कायाकल्प कराया जा चुका है। वहीं खंड विकास अधिकारी अखिलेेेश कुमार का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह स्कूल का निरीक्षण कर कायाकल्प के तहत सुधार का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed