फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Negligence will act on receipt

लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

Sun, 17 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर Updated Sun, 17 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Negligence will act on receipt
progrma - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद/मंडावली। जिलाधिकारी बी चंद्रकला ने गोद लिए गांवों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों के पोषाहार वितरण में कोई कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि पोषाहार वितरण में धांधली मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर डीएम बी चंद्रकला गोद लिए बौरेकी गांव पहुंचीं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण की व्यवस्था देखी। उन्होंने महिलाओं को स्वयं साफ सुथरा रहने और बच्चों की उचित देखभाल करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि जनपद बिजनौर में गोद लिए गांवों के अतिरिक्त कोतवाली ब्लॉक को 13 दिन के फीडिंग ट्रायल पर रखा गया है। इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को दोपहर का भोजन आंगनबाड़ी केंद्र पर मिलेगा। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान अनीता शर्मा ने गांव बौरेकी को खुले में शौच मुक्त होने की डीएम को जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने राशन वितरण, सड़क, बिजली, पानी आदि से जुड़ी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं। डीएम ने 10 दिन के भीतर व्यवस्था में सुधार कराने के सीडीओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एडीएम राममूर्ति मिश्रा, सीडीओ डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी, एसडीएम सहदेव मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव, बीडीओ एके उपाध्याय, सीडीपीओ सोहनवीर, प्रधान पति सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।उधर, मंडावली क्षेत्र के गांव हसनपुर पहुंचीं डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की भोजन वितरण व्यवस्था का शुभारंभ किया। डीएम ने स्वयं खाना परोसा, साथ ही खाने की गुणवत्ता परखी।


आंगनबाड़ी कार्यकत्री कुसुमलता ने बताया कि उनके केंद्र पर 22 व ऊषा रानी ने बताया कि उनके केंद्र पर 11 गर्भवती महिलाएं हैं। ग्राम प्रधान मोहित कुमार की उपस्थिति में  ग्रामीणों ने राशन वितरण में धांधली की शिकायत डीएम से की। इस पर डीएम ने राशन डीलर की क्लास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed