फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Negligence in eating habits is deteriorating the health of women, take care

Bijnor News: खानपान में लापरवाही से बिगड़ रही महिलाओं की सेहत, रखें ध्यान

Sat, 17 Oct 2026 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Negligence in eating habits is deteriorating the health of women, take care
डॉक्टर सृष्टि अग्रवाल। (हेलो डॉक्टर)
बिजनौर। खानपान में लापरवाही और बदलती जीवनशैली महिलाओं की सेहत पर भारी पड़ रही है। अनियमित पीरियड्स, एनीमिया और हार्मोन असंतुलन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। समय पर भोजन नहीं करना, पोषण की कमी और दिनचर्या में अनियमितता भी महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। शुक्रवार को आयोजित हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि अग्रवाल ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और पर्याप्त पोषण लेने की सलाह दी। पीरियड्स में अनियमितता, अत्यधिक रक्तस्राव, कमजोरी या लगातार थकान होने पर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन

सवाल: मेरी उम्र 48 वर्ष है, पीरियड्स नहीं हो रहे हैं। (विद्या सिंह, गीतानगरी)
जवाब: इस उम्र के बाद पीरियड्स बंद होने शुरू हो जाते हैं। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके लिए दूध का सेवन करें, धूप में बैठें, कैल्शियम, विटामिन डी की टेबलेट सकते हैं। साथ ही चाय, कॉफी बंद कर दें और हर्बल टी, सोयाबीन का सेवन करें।
विज्ञापन

सवाल: उनकी उम्र 42 साल है, अनियमित पीरियड्स की समस्या हो रही है, रक्तस्राव ज्यादा होता है। (कविता, नांगलजट)
जवाब: बच्चेदानी में इंफेक्शन, रसौली हो सकती है। अस्पताल आकर जांच कराएं। हार्मोनल जांच और अल्ट्रासाउंड से समस्या का पता चल सकता है।
सवाल: पेट की दाई तरफ दर्द होता है। (रचना, बिजनौर)
जवाब: किडनी में पथरी है। इस वजह से दर्द होता है। दिन में तीन से चार लीट पानी नियमित रूप से पिएं।
सवाल: कई दिनों से बुखार आ रहा है। (बबीता, रेहड़)
जवाब: मौसम में बदलाव होने से बुखार जकड़ रहा है। इसलिए, चिकित्सक के परामर्श पर दवाई लें। साथ ही सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दें।
सवाल: मेरी 55 साल उम्र है और पिछले 22 साल से शुगर है। (संजीव चौहान, धामपुर)
जवाब: शुगर का पता करने के लिए हर तीन माह में एचबी1सी जांच कराएं। साथ ही नियमित रूप से दवाई का सेवन करें। मीठा पूरी तरह से बंद कर दें।
सवाल: मेरी उम्र 39 वर्ष है, एक साल शुगर की समस्या है। (पंकज शर्मा, धामपुर)
जवाब: शुगर वाली चीजें न खाएं। फाइबर वाली चीजों का सेवन करें। मल्टीग्रेन रोटी खाएं।
सवाल: मेरी उम्र 43 साल है, पिछले तीन साल से उनका वजन तेजी से बढ़ रहा है। (प्रियंका, हल्दौर)
जवाब: वजन बढ़ने का कारण थायराइड या हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। इसलिए, अस्पताल आकर जांच कराएं। इसके बाद ही सही बीमारी का कारण पता चलेगा।
सवाल: मेरी उम्र 45 साल है, खून की कमी है। (आराधना, नूरपुर)
जवाब: महिलाओं में कम से कम 12 हीमोग्लोबिन होना चाहिए। इससे कम होने पर एनीमिया श्रेणी में आती है। इसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी पड़ता है। इसलिए, गुड़, चना, हरी पत्तेदार सब्जियाें का सेवन करें। साथ चिकित्सक से परामर्श लें
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: मेरी उम्र 38 साल है, पीरियड्य समय से नहीं होते हैं। (उर्मिला, बिजनौर)
जवाब: पीरियड्य समय से नहीं होने के कई कारण हो सकते हैं। हार्मोनल असंतुलन, थायराइड, तनाव की वजह से भी पीरियड्स का चक्र बिगड़ सकता है। इसलिए, एक बार अस्पताल आकर जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed