फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ndira Vihar 16 hours of power cuts fury

इंदिरा विहार में 16 घंटे बिजली गुल होने से रोष

Mon, 12 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 12 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर  में इंदिरा विहार कॉलोनी में 16 घंटे बिजली गुल रही। कॉलोनीवासी पानी पीने के लिए तरस गए। लोगों ने निगम एवं प्रशासनिक अधिकारियों को फोन किए, परंतु नतीजा जीरो रहा। पूरे मामले को कॉलोनीवासी डीएम बी चंद्रकला के समक्ष रखेंगे।  
विज्ञापन

बैराज रोड स्थित इंदिरा विहार कॉलोनी में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बिजली गुल हो गई। कॉलोनीवासी छोटा मोटा फाल्ट समझकर बिजली के आने का इंतजार करते रहे। घंटों जब बिजली नहीं आई, तो लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद रात भर बिजली नहीं आई। घरों के टैंकों का पानी समाप्त हो गया। पीने के पानी के लिए हाहाकार मच गया। नागरिकों ने बताया कि जेई से शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। एसडीओ को फोन किया। जवाब आया कि पांच मिनट इंतजार करो बिजली आ जाएगी। इसके बाद कितने ही पांच मिनट बीत गए। इसके बाद एसडीएम सदर को मामले से अवगत कराया गया। इस बीच परेशानहाल लोग लाइनमैन के पास गए। उसकी घंटो मिन्नतें की और उसे अपने साथ लाए। 
विज्ञापन

संविदा लाइनमैनों की मजबूरी 
बिजनौर। साहब हमारी क्या गलती है? दो तीन हजार मानदेय मिलता है। वह भी कई माह से नहीं मिला। 
हमारे भी बाल बच्चे हैं और संविदा पर हैं। यदि शिकायत करें तो नौकरी से निकाल देने का डर। हमें तो निगम के चपरासी से लेकर अधिकारियों तक सभी का हुक्म मानना पड़ता है। काम ज्यादा है हम कहां कहां जाएं। आए दिन कटौती से लोग परेशान हैं। इससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। वहीं किसान खेत की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed