फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Naya Dawn: Pledge to not sell drugs

नया सवेरा : नशीली दवा न बेचने की शपथ दिलाई

Thu, 13 Oct 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Naya Dawn: Pledge to not sell drugs
नया सवेरा : नशीली दवा न बेचने की शपथ दिलाई
विज्ञापन

कोतवाली देहात। जिला केमिस्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय सेमिनार में केमिस्ट ने नशीली दवाई न बेचने की शपथ ली। इस अवसर पर केमिस्टों की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया।

कोतवाली देहात स्थित जनता इंटर कॉलेज में आयोजित जिला केमिस्ट एसोसिएशन की सेमिनार को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि कोई भी केमिस्ट नशीली दवाइयां ने बेचे। उन्होंने आह्वान किया कि जो नारकोटिक्स के अंतर्गत आने वाली दवाइयां हैं उन्हें बिना डॉक्टर की पर्ची के न बेचें।उन्होंने आह्वान किया कि केमिस्ट के पास आने वाले नशेड़ियों की सूचना पुलिस को दें। इस दौरान कई केमिस्टों ने परचून की दुकानों पर बिक रही दवाइयों की शिकायत की। इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऐसे दुकानदारों की सूची बनाकर जिला औषधि निरीक्षक को भेजी जाएगी। केमिस्ट केके अग्रवाल ने कहा कि जनपद में बेतहाशा मेडिकल स्टोर खोले जा रहे हैं। मेडिकल स्टोरों को जनसंख्या के आधार पर लाइसेंस निर्गत किए जाने चाहिए। उन्होंने प्रति एक हजार की आबादी पर एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस देने की मांग की। केमिस्ट सलिल विद्यार्थी ने कहा कि नारकोटिक्स दवाइयों को लेकर केमिस्टों का शोषण किया जा रहा है इसलिए संगठन एकजुट होकर कार्य करेगा। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली देहात के नगर अध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह ने तथा संचालन डॉ पुखराज सिंह मलिक ने किया। बैठक में अश्वनी शर्मा, इंदर सिंह चौहान, अचल चौहान, रितेश गहलोत, योगेंद्र सिंह, राजकुमार गोयल, प्रीतम सिंह, सत्यकाम बिश्नोई,देवेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed