फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Navodaya Vidyalaya starts admission process in class six

नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Tue, 02 Nov 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya starts admission process in class six
नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा फार्म आनलाइन भरे जा सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए बच्चे का पिछले तीन साल से परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ना जरूरी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है।
जिले में एक मात्र जवाहर नवोदय विद्यालय सेंदवार में स्थित है। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा अप्रैल में प्रस्तावित है। छात्रों को दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन करना है। शासन से जिले के नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 80 सीट स्वीकृत हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार जैन के अनुसार कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए सीबीएसई द्वारा नियम निर्धारित है। बच्चे का जिले के किसी भी परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन, चार व पांच में लगातार पढ़ना जरूरी है। छात्र वर्ष 2021 में कक्षा पांच में पढ़ रहा हो। बताया प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए बच्चे की आयु नौ से 13 के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार जैन ने बताया कि आवेदन आनलाइन ही करना है। आवेदन किसी भी जन सेवा केन्द्र से navodaya.in.com पर किया जा सकता है। बताया कि आवेदन आनलाइन के अतिरिक्त स्वीकार नहीं होगा । अभिभावक किसी भी जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय सेंदवार में संपर्क कर सकते हैं।

बढ़ सकती हैं छात्रों की संख्या
प्रधानाचार्य ने बताया कि पिछले कुछ समय से कोरोना का प्रकोप बना था। अब स्थिति सामान्य हो गई है। पिछले साल की परीक्षा में कोरोना प्रकोप के कारण 3500 बच्चे कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए जिले में 26 केंद्र थी। इस वर्ष की परीक्षा में छात्रों की संख्या बढ़ सकती हैं। बताया की कक्षा छह में दाखिले को 80 सीट है,जो निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed