{"_id":"5e13819e8ebc3e87ef0a9430","slug":"navodaya-vidyalaya-entrance-exam-will-be-held-at-sixteen-centers-bijnor-news-mrt462469770","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलह केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलह केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में नवोदय विद्यालय के लिए कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा आगामी 11 जनवरी को सोलह केंद्र पर होगी। पांच ब्लाक में दो दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 8711 बच्चे शामिल होंगे। जिले का नवोदय विद्यालय चांदपुर के पास सैंदवार मे है। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश लेने के लिए परीक्षा11 जनवरी को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।
डीआईओएस प्रतिनिधि निशांत कुमार यादव के अनुसार एमडीएस इंटर कॉलेज नजीबाबाद केंद्र पर 901, एच आई सी किरतपुर केंद्र पर 560, आरजेपी बिजनौर परीक्षा केंद्र पर 812, सीडी इंटर कॉलेज हलदौर केंद्र पर 808, एच आई सी नगीना पर 700, जनता इंटर कॉलेज कोतवाली पर 463, जीआईसी अफजलगढ़ पर 500, जीजीआईसी अफजलगढ़ पर 304, एसएनएसएम नहटौर पर 621, कन्या इंटर कॉलेज धामपुर केंद्र पर 622, बिड़ला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज स्योहारा पर 400, एमक्यू इंटर कॉलेज स्योहारा पर 421, एचआईसी चांदपुर पर 595, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर पर 300, अशरफ जकारिया इस्लामियां इंटर कालेज नूरपुर पर 500 और खालसा इंटर कॉलेज नूरपुर केंद्र पर 304 बच्चे परीक्षा देंगे। परीक्षा में हिंदी मीडियम से परीक्षा देने वाले 8153 और अंग्रेजी मीडियम से परीक्षा देने वाले 558 बच्चे हैं। उर्दू मीडियम से परीक्षा देने वाला कोई बच्चा नहीं है। कोतवाली, अफजलगढ, बूढनपुर, जलीलपुर तथा नूरपुर में बच्चे अधिक होने से दो दो परीक्षा केंद्र हैं। सोमवार को परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक जीजीआईसी बिजनौर में हुई । बैठक में नवोदय विद्यालय सेंदवार की प्रधानाचार्या, परीक्षा केंद्र स्तरीय प्रेक्षक, सभी ब्लाक के एबीएसए मौजूद रहे। डीआईओएस राजेश कुमार ने परीक्षा निष्पक्ष कराने के निर्देश दिए।