फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   National Unity Day: I solemnly take oath...

राष्ट्रीय एकता दिवस::मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं...

Mon, 01 Nov 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
National Unity Day: I solemnly take oath...
बिजनौर पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाते एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह। - फोटो : BIJNOR
राष्ट्रीय एकता दिवस : मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं...
विज्ञापन

बिजनौर। मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं, मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिये स्वयं को समर्पित करूंगा...। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने पुलिसकर्मियों को यह शपथ दिलाई। मौका था, पुलिस लाइन में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस का। जिसमें लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया गया।

रविवार को को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। रिजर्व पुलिस लाइन और समस्त थानों में आयोजन हुआ। पुलिस लाइन में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सरदार वल्लभ भाई पटेल का राष्ट्र की एकता एवं अखंडता में महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया। पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई। एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे। वहीं शहर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed