फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   National unity day celebrated in schools

विद्यालयों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

Thu, 31 Oct 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
National unity day celebrated in schools
विद्यालयों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
विज्ञापन

चांदपुर। नगर क्षेत्र के विद्यालयों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर दौड़ और निबंध प्रतियोगिताआें का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
आधारशिला द स्कूल में विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल, एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्य सिद्धेश शर्मा, उपप्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह नेगी, बबीता त्यागी ने सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कक्षा 11 की छात्रा आकृति अग्रवाल ने हिंदी में और दीक्षा चावला ने अंग्रेजी में विचार प्रस्तुत किए। सभी छात्रों एवं शिक्षकों को चतुर्भुज पांडेय ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। विद्यालय के नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने ‘रन फॉर यूनिटी : दौड़ेगा भारत, जागेगा भारत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जो विद्यालय से प्रारंभ होकर गांव सैंदवा होते हुए विद्यालय में आकर संपन्न हुई। दौड़ को विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल एकता कर्णवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

फादरसन सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अमन कुमार, केसर जमाल, शिवांगी पंडित ने किया। संचालन सुनीता वर्मा ने किया। लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में प्रधानाचार्य हरवीर सिंह ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं व विद्यालय स्टाफ को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। विद्यालय में एकता दौड़, निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीएस-फोर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल सैंदवार में प्रबंधक ज्योति पांडेय, अध्यक्ष जयपाल सिंह ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं को शपथ दिलाई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा ने स्टाफ व छात्रों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। दौड़ एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा आठ ब से आर्यन कुमार प्रथम, आठ स से उज्जवल कुमार द्वितीय, आठ स से अनमोल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। द हेजलमून स्कूल में नवनीत वर्मा ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। प्रबंधिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने विचार रखे। विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा में प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। दौड़ व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। रितिका, कंचन, आकांक्षी, अक्षरा त्यागी, सौम्या अरोड़ा आदि ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed