{"_id":"58f50eb44f1c1b1a74471a84","slug":"national-sportsperson-will-play-three-wrestlers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के तीन पहलवान खेलेंगे नेशनल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के तीन पहलवान खेलेंगे नेशनल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
चयन के बाद मिठाई खिलाकर बधाई दी गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर में गाजियाबाद में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता(भारतीय शैली) का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने मेडल जीते। तीन खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय टीम में हुआ है। सात भार वर्गों में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन भार वर्गों में बिजनौर के खिलाड़ी यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथी खिलाड़ियों ने विजेता खिलाड़ियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
कुश्ती कोच धर्मदेव सिंह भाटी के अनुसार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 51 किलोग्राम भारवर्ग में विशेषांक चौधरी, 55 किलोग्राम भारवर्ग में विकल चौधरी व 85 किलोग्राम भारवर्ग में प्रिंस कुमार ने गोल्ड मेडल जीता है।
100 किलोग्राम भारवर्ग में अभिषेक तोमर ने ब्रोंज मेडल जीता। गोल्ड मेडल जीतने वाले तीनों खिलाड़ी 27 से 30 अप्रैल तक महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। यहां होने वाले हिंद केसरी टाइटल में जिले का पहलवान अभिषेक भी प्रतिभाग करेगा। धर्मदेव सिंह भाटी के अनुसार पहलवानों राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। स्टेडियम में विमल, विशाल, राजा, अशोक त्यागी आदि ने खिलाड़ियों को सममानित किया।