{"_id":"635d677cf15d405db55a0cf3","slug":"national-lok-adalat-organized-on-12-bijnor-news-mrt611404686","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
विज्ञापन
12 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
बिजनौर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12 नवंबर को जिला न्यायालय में न्यायाधीश मदनपाल सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पप्पू कुमार सिंह ने दी।
राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का सुलह समझौता के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन वैवाहिक विवादों, शमनीय आपराधिक मामले, चैंक बाउंस, बैंक रिकवरी के वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बिजली एवं जल के बिल से संबंधित शमनीय दंड वाद, राजस्व वाद, सिविल वाद आदि का निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। वाद के निस्तारण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर में संपर्क करें।