फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Names of 11 examination centers deducted from the list

सूची से काटे 11 परीक्षा केंद्रों के नाम

Wed, 09 Feb 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Names of 11 examination centers deducted from the list
सूची से काटे 11 परीक्षा केंद्रों के नाम
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने जांच के बाद शासन से आए परीक्षा केंद्रों की सूची में से 11 केंद्र काट दिए हैं। जबकि 10 नए परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची अंतिम मंजूरी के लिए शासन को भेजी गई है।

जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालय हैं। 50 हजार से अधिक विद्यार्थी हाईस्कूल व इंटर की 2022 की बार्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। शासन ने 131 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करके सूची जिले को भेजी गई थी। तहसीलों के एसडीएम की अध्यक्षता में बनी चार सदस्यीय समिति से सूची के परीक्षा केंद्रों का सत्यापन कराया गया था। इसके बाद समितियों की रिपोर्ट जिला समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई थी। डीएम उमेश मिश्रा जिला समिति के अध्यक्ष हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार शासन से परीक्षा केंद्र बनने के लिए मानक तय हैं। बताया जाता है कि शासन की सूची के 11 परीक्षा केंद्र मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। सभी को सूची से हटा दिया गया है। इसी के साथ 10 नए परीक्षा केंद्र बनाने की संस्तुति की गई है। अब 129 परीक्षा केंद्र होंगे। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जिला समिति की सूची अंतिम मंजूरी के लिए शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed