फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nakata and Gulah river started erosion in Badhapur, water entered the population

Bijnor News: बढ़ापुर - नकटा और गुलाह नदी ने शुरू किया कटान

Wed, 19 Jul 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 19 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Nakata and Gulah river started erosion in Badhapur, water entered the population
बढ़ापुर में नकटा नदी का बड़ा जलस्तर।
- गांव इस्लामाबाद में एक कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबी दो गाय
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर। तेज बारिश से नदियां उफान पर रहीं और पूरे दिन कस्बे का क्षेत्र के गांवों से संपर्क कटा रहा। नकटा व गुलाह नदी से कस्बे में भूकटाव जारी है। ग्राम इस्लामाबाद में एक कच्चा घर धराशायी होने पर मलबे में दबकर दो गाय मर गईं।

सोमवार रात से हो रही तेज बारिश मंगलवार की दोपहर को रुकी, बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। नकटा, गुलाह व पहाड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने पर पूरे दिन बढ़ापुर का क्षेत्र के दर्जनों गांवों से संपर्क कटा रहा। नकटा नदी का पानी कस्बे के मोहल्ला भजड़ावाला में तो गुलाह नदी का पानी मोहल्ला नौमी व गड़रियान में भूकटाव कर रहा है।
विज्ञापन


नकटा नदी के पानी के भूकटाव से हाल ही में मोहल्ला भजड़ावाला के कई प्लाट, झोपड़ियां व मकान पानी की भेंट चढ़ चुके हैं। नकटा नदी का पानी मोहल्ला भजड़ावाला के अनेक घरों को छूकर बह रहा है। गुलाह नदी का पानी मोहल्ला नौमी में भूकटाव कर रहा है। मोहल्लावासी किसी अनहोनी को लेकर चिंतित हैं। उधर, गांव इस्लामाबाद निवासी सुधीर कुमार का गांव में ही घेर है। घेर में उसका कड़ियों की छत का कच्चा घर था। इस कच्चे घर में एक ओर सुधीर सो रहा था तो दूसरी और उसकी तीन गाय बंधी हुई थीं। रात में बारिश के दौरान मकान गिर गया। दो दुधारु गाय मलबे में दबकर मर गईं। जबकि एक गाय घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed