फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad: Man Kills Wife with Knife After Domestic Dispute, Arrested by Police

Bijnor: नजीबाबाद में घरेलू विवाद के बीच दर्दनाक वारदात, पति ने चाकू घोंपकर की पत्नी की हत्या

Tue, 29 Jul 2025 12:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 29 Jul 2025 12:33 PM IST
सार

नजीबाबाद के गांव अलीपुरा में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Najibabad: Man Kills Wife with Knife After Domestic Dispute, Arrested by Police
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा में सोमवार रात एक घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां नजाकत नामक व्यक्ति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी सायबा (45) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


घटना रात करीब 11 बजे की है, जब नजाकत और सायबा के बीच कहासुनी के बाद नजाकत ने गुस्से में आकर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 29 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नितेश प्रताप सिंह और थाना प्रभारी धीरज सोलंकी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल महिला को समीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी नजाकत को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि नजाकत और उसकी पत्नी के बीच बीते कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले नजाकत घर छोड़कर कलियर शरीफ चला गया था और लौटने के बाद यह घटना हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed