{"_id":"5f552acf8ebc3e37bc401303","slug":"najibabad-gets-first-long-distance-train-during-kovid-s-era-nazibabad-news-mrt500010984","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 सितंबर से लखनऊ-अंबाला दिशा के यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 सितंबर से लखनऊ-अंबाला दिशा के यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी नैनी-दून एक्सप्रेस।
- फोटो : NAZIBABAD
कोविड के दौर में नजीबाबाद को मिली लंबी दूरी की पहली ट्रेन
नजीबाबाद (बिजनौर)। धनबाद से फिरोजपुर के बीच कोविड-19 के बाद पहली एक्सप्रेस ट्रेन 12 सितंबर से संचालित होगी। नजीबाबाद से गुजरने वाली इस ट्रेन से अंबाला और लखनऊ दिशा में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेल मंत्रालय ने त्योहारों को देखते हुए देश में 40 जोड़े यात्री गाड़ियों को 12 सितंबर से संचालित करने का फैसला लिया है। कोरोना संक्रमण काल में बंद हुईं यात्री गाड़ियों में नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली एक मात्र ट्रेन धनबाद से फिरोजपुर के बीच संचालित होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे ने धनबाद से फिरोजपुर के बीच चलने वाली किसान एक्सप्रेस के स्थान पर संचालित ट्रेन को 03307 अप और 03308 डाउन नंबर दिया है। 10 सितंबर से रेलवे ने आरक्षण शुरू करने का फैसला लिया है। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली इससे पूर्व जून के प्रथम सप्ताह में एक मात्र देहरादून से काठगोदाम के बीच नैनी-दून एक्सप्रेस संचालित हो रही है।
नजीबाबाद स्टेशन के सीएमआई आरके सिंह ने बताया कि धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन धनबाद से 12 सितंबर को रवाना होकर 13 सितंबर को देर रात धामपुर, नगीना होते हुए 14 सितंबर को रात्रि 12:02 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। उधर फिरोजपुर से 14 सितंबर को रवाना होकर एक्सप्रेस ट्रेन 15 सितंबर को रात्रि 1:48 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
कोविड-19 दौर में करीब साढ़े पांच माह बाद क्षेत्र से लंबी दूरी की ट्रेन का संचालन शुरू होने से नजीबाबाद से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी दिशा में तथा इसके विपरीत नजीबाबाद से लक्सर, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला व लुधियाना दिशा में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।