फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad: Farmers assured of an investigation, protest ends

Bijnor News: नजीबाबाद-किसानों को जांच कराने का मिला आश्वासन, समाप्त हुआ धरना

Fri, 02 Jan 2026 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Najibabad: Farmers assured of an investigation, protest ends
नजीबाबाद। एसडीएम के आश्वासन पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने गंगा खादर क्षेत्र में भूमि संबंधी समस्याओं को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को समाप्त कर लिया। एसडीएम ने खादर क्षेत्र में भूमि की पैमाइश कराने के लिए टीम गठित करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ.बलराम सिंह के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी तहसील में धरना जारी रखा। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह से वार्ता के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर लिया। किसानों ने एसडीएम को मामले में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नांगल के गंगा खादर क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे की निष्पक्ष पैमाइश कराने, जिन किसानों के नाम खतौनी में दर्ज हैं, उन्हें उनकी भूमि दिलाने, वन विभाग की भूमि पर खड़ी अवैध फसल की नीलामी कराने की मांग शामिल हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने किसानों को मामले के निस्तारण के लिए तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित करने का आश्वासन दिया। गठित टीम वन विभाग की टीम के साथ विवादित भूमि की पैमाइश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर चौ.बलराम सिंह, चौ.सरदार इकबाल सिंह, कुलबीर सिंह, सुखविंदर सिंह गोल्डी, शहाबुद्दीन, भोपाल राठी, विजय सिंह, पुनीत चौहान, हिमांशु चौधरी, राजवीर काकरान, प्रशांत चौधरी सहित कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed