फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad eight-run win in Meerut

नजीबाबाद ने मेरठ को आठ रन से हराया

Tue, 01 Dec 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 01 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Najibabad eight-run win in Meerut
नजीबाबाद। सुशीला देवी ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के संघर्षपूर्ण मैच में एकता क्लब नजीबाबाद ने मेरठ को मात्र आठ रनों से पराजित किया। उधर, दूसरे मैच में मुरादाबाद ने दस विकेट की शानदार जीत प्राप्त की।
विज्ञापन


सुशीला देवी ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में एकता क्लब और जिमखाना मेरठ के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एकता क्लब नजीबाबाद ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन बनाए। नितिन ने 53 और शुभम ने 35 रनों का सहयोग किया।
विज्ञापन


जवाब में खेलने उतरी जिमखाना मेरठ की टीम के बल्लेबाज विपिन ने 38 और मोहित ने 35 रनों के योगदान से टीम को कड़े संघर्ष में पहुंचा दिया। निर्धारित 20 ओवरों में मेरठ की टीम नौ विकेट पर 183 रन बना पाई। एकता क्लब नजीबाबाद की ओर से फहीम और सचिन ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंपायर इमरान और नवाब ने नितिन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया। उधर, दूसरे मैच में मुरादाबाद ने रामपुर की टीम को दस विकेट से करारी शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामपुर की टीम इमरान और अमान की घातक गेंदबाजी के चलते मात्र 41 रन पर सिमट गई। इमरान और अमान ने तीन-तीन विकेट लिए । जीत का लक्ष्य करते हुए मुरादाबाद ने पांच ओवर के भीतर प्राप्त कर लिया।

गौंसपुर ने बाकपुर को पराजित किया
बरूकी। मंडावली में चल रहे जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गौंसपुर ने बाकपुर को आठ विकेट से हरा दिया। प्रतियोगिता में टॉस जीतकर बाकपुर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बाकपुर की टीम निर्धारित मात्र 48 रन बनाकर आल आउट हो गई।


गौंसपुर के गेंदबाज तबक्कुल ने आठ रन देकर चार विकेट लिए। जबाव में ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी करते हुए गौंसपुर की टीम ने मात्र 4.4 ओवर में दो विकेट खो कर 50 रन बनाकर मैच जीत लिया। गौंसपुर की ओर से बल्लेबाज तबक्कुल ने नाबाद तीस रन बनाए।

तबक्कुल को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में राहुल, मिथुन, हर्षवर्धन, अरविंद और बंटी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed