फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagina's Naini Kazmi honored in Lucknow

नगीना की नैनी काजमी लखनऊ में सम्मानित

Fri, 21 Oct 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Nagina's Naini Kazmi honored in Lucknow
लखनऊ में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में नगीना की नैनी काजमी को सम्मानित करते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
नगीना की नैनी काजमी लखनऊ में सम्मानित
विज्ञापन

नगीना। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं नव अंशिका फाउंडेशन के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह में गीतकार नैनी काजमी को पुरस्कृत किया गया। नगीना के मोहल्ला सरायमीर निवासी मरहूम महमूद आजम काजमी की पुत्री व नगर के मशहूर उर्दू शायर डॉक्टर आलमगीर काजमी की बहन नैनी काजमी ने वर्षों पहले अपना कॅरिअर मुंबई जाकर फिल्मों के लेखक, फिल्मी एलबम के लिए गाने व गीत तथा धार्मिक भजन लिखने में शुरू किया था। यूनिटी इंटरनेशनल फिल्म एवं म्यूजिक मुंबई की सीईओ नैनी काजमी ने बताया कि लखनऊ में हुए सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह ने उन्हें धार्मिक भजन लिखने पर पुरस्कृत किया। नैनी काजमी के पुरस्कृत होने पर हास्य कवि हुड़दंग नगीनवी, शिक्षाविद परवेज आदिल माही, डॉ. दाऊद मुल्तानी, काष्ठ कला उद्यमी जुल्फिकार आलम, शेख मुनीर आलम, बाहर उद्दीन बहार, साहित्यकार शेख नगीनवी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed