{"_id":"69ed1a1617c2864f9d0fe2d4","slug":"nagina-nahtaur-road-in-bad-condition-even-after-five-months-of-approval-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-177985-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्वीकृति के पांच माह बाद भी बदहाल नगीना-नहटौर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्वीकृति के पांच माह बाद भी बदहाल नगीना-नहटौर मार्ग
विज्ञापन
नगीना। शासन से स्वीकृति मिल जाने के बावजूद पांच माह बाद भी बदहाल पड़े नगीना-नहटौर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य धरातल पर अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की उदासीनता का यह हाल तब है, जब पिछले वर्ष जुलाई माह में प्रदेश की लगभग पूरी सरकार ने इस बदहाल सड़क को अपनी आंखों से देखा था। बताते चले कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के गांव हुर्रनंगला जाने के लिए इसी मार्ग पर जाना पड़ता है।
अमर उजाला के मेरी आवाज सुनो कॉलम के जरिए नगीना के दीपक त्यागी ने नगीना-नहटौर मार्ग की बदहाली का मुद्दा उठाया है। नगीना से ग्राम भूरापुर होते हुए नहटौर जाने का करीब 13 किलोमीटर लंबा मार्ग पिछली काफी वर्षों से बुरी तरह खराब पड़ा है। सिंगल सड़क होने के चलते इस मार्ग पर आए दिन वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पिछले साल दो दिसंबर को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र शाश्वत ने बताया था कि नगीना-नहटौर 12.750 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को जुलाई माह में भेजा गया था। उन्होंने बताया था कि वर्तमान में मौजूद 3.50 मीटर सड़क को करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से सात मीटर तक बढ़ाकर करने के प्रस्ताव को शासन से अनुमति मिल गई है।
उन्होंने दावा किया था कि जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा, लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य शुरू भी नहीं हो पाया है, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम हुर्रनंगला निवासी भाजपा के प्रदेश महामंत्री ( संगठन) धर्मपाल सिंह की माता के निधन के बाद पिछले साल जुलाई माह में 13 दिनों तक प्रदेश की पूरी सरकार का जमावड़ा गांव में हुआ था तो पीडब्ल्यूडी विभाग ने आनन-फानन में इस गांव को जोड़ने वाले दो मार्गों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव शासन को भेज दिए थे। तभी से संभावना व्यक्त की जा रही थी कि अब इस मार्ग के अच्छे दिन आ जाएंगे लेकिन ऐसा धरातल पर आज तक नहीं सका है।
ग्राम ज्ञानपुर निवासी सुनील चौहान, चंद्रपाल सैनी, विजयपाल चौहान, ग्राम लालवाला निवासी रिक्की, ग्राम बघाला निवासी मोहम्मद शाहिद व ग्राम हसनेलीपुर निवासी जयप्रकाश का कहना है कि नगीना -नहटौर मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ होना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। सभी ने सड़क की बदहाली दूर कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से बातचीत करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।