{"_id":"633dc79247e04212555edb45","slug":"nagina-got-seventh-place-in-clean-survey-bijnor-news-mrt60833043","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण में नगीना को मिला सातवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण में नगीना को मिला सातवां स्थान
विज्ञापन

नगीना। साल 2022 की स्वच्छता रैंकिंग में नगीना नगर पालिका ने प्रदेश में सातवां स्थान और जिले में दूसरा स्थान पाकर पिछले साल की अपेक्षा 27 अंकों की छलांग लगाई है। पिछले साल नगरपालिका को 34 वें स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा था। अब पालिका ने प्रदेश में सातवीं रैंक बना ली है। पहले स्थान पर जिले की बिजनौर नगरपालिका रही है।
नगर पालिका परिषद नगीना के स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा बताते हैं कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पाने के लिए सफाई कर्मचारियों ने दिन रात परिश्रम किया। स्वच्छता सर्वेक्षण की जारी रैंकिंग में नगर पालिका नगीना को प्रदेश में सातवां स्थान मिला है। जबकि उत्तर भारत में नगीना नगर पालिका ने 19वीं रैंकिंग पाई है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, बेहतर साफ सफाई व स्वच्छता के प्रति जनता की ओर से दिए गए बेहतर फीडबैक की बदौलत नगर पालिका ने जनपद में दूसरा स्थान पाया है। जबकि पिछले दो वर्षों के लगातार सर्वेक्षण में नगर पालिका नगीना छठे स्थान पर रही थी।
सफाई निरीक्षक ने बताया कि गार्वेज फ्री सिटी के मानक पूरे नहीं कर पाने का उन्हें बहुत मलाल है। स्वच्छता सर्वेक्षण में इसके 1100 अंक थे। जिसमें नगर पालिका नगीना को कोई अंक प्राप्त नहीं हुआ। 2023 स्वच्छता सर्वेक्षण में इसी प्वाइंट पर फोकस करते हुए पूरे अंक प्राप्त कर नगरपालिका नगीना को देश में पहले स्थान पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले तीन सालों की रैंकिंग
2020- 50
2021 - 34
2022 - 7
जनपद में रैंकिंग एक नजर
2020 - 6
2021 - 6
2022 - 2