फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagina: Eight-Year-Old Leopard Rescued After Getting Trapped in Cage Baited With Chickens

बिजनौर: काम आई वन विभाग की ट्रिक, मुर्गियों के लालच में पिंजरे में फंसा आठ साल का नर गुलदार, कराया रेस्क्यू

Tue, 15 Sep 2026 10:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Sep 2026 10:30 AM IST
सार

नूरपुर हट्टी गांव में मंगलवार सुबह वन विभाग ने करीब आठ से नौ वर्ष के नर गुलदार को पिंजरे से सुरक्षित रेस्क्यू किया। पिंजरे में मुर्गियों को चारे के रूप में रखा गया था।

विज्ञापन
Nagina: Eight-Year-Old Leopard Rescued After Getting Trapped in Cage Baited With Chickens
पिंजरे में कैद हुआ गुलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नगीना क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच दहशत का कारण बना नर गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे नूरपुर हट्टी गांव में वन विभाग की टीम ने गुलदार का सफल रेस्क्यू किया। करीब आठ से नौ वर्ष के गुलदार को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नगीना स्थित कृषि विज्ञान केंद्र लाया गया है।

विज्ञापन


काफी समय से इलाके में सक्रिय था गुलदार
नगीना रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत सैदपुरा गज्जू के नूरपुर हट्टी गांव और आसपास के कृषि क्षेत्र में यह गुलदार काफी समय से सक्रिय था। वन रेंजर प्रदीप शर्मा के अनुसार, गुलदार आवारा पशुओं को भी अपना शिकार बना रहा था। नजदीकी डिग्री कॉलेज के आसपास भी उसकी गतिविधियां देखी जा रही थीं। लगातार गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। 

विज्ञापन

17 अगस्त को लगाया था पिंजरा
गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने 17 अगस्त को क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। गुलदार को आकर्षित करने के लिए पिंजरे में मुर्गियों को चारे के तौर पर रखा गया था। कई दिनों के इंतजार के बाद मंगलवार सुबह करीब पांच बजे गुलदार मुर्गियों के लालच में पिंजरे के अंदर पहुंच गया और उसमें फंस गया।

सुरक्षित रेस्क्यू कर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा
गुलदार के पिंजरे में फंसने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित कब्जे में लिया। इसके बाद गुलदार को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नगीना स्थित कृषि विज्ञान केंद्र लाया गया। रेस्क्यू टीम में वन रेंजर प्रदीप शर्मा के अलावा वन दारोगा नईम अली, धर्मेंद्र कुमार, विशाल प्रताप सिंह और लाल सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed