फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagina Chowk will soon be rejuvenated

अब जल्द होगा नगीना चौक का कायाकल्प

Mon, 14 Oct 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nagina Chowk will soon be rejuvenated
धामपुर। पालिका की ओर से अब जल्दी ही नगीना चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू होगा। एनएच 74 के परियोजना अधिकारी (पीडी) बीपी पाठक की ओर से पालिका को अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। एनएच 74 के पीडी का कहना है कि पालिका की ओर से नगीना चौक के सौंदर्यीकरण कराने के मामले में उनके विभाग को कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष राजू गूप्ता ने बताया कि पालिका की ओर से 35 लाख रुपये की लागत से नगीना चौक का सौंदर्यीकरण कार्य होना है। पालिका की ओर से आकर्षण डिजायन तैयार किया गया है। पालिका की ओर से हाईवे 74 के अधिकारियों को तीन माह पहले एनओसी को फाइल भेजी गई थी। हाईवे के परियोजना अधिकारी बीपी पाठक ने चार दिन पहले पालिका को एनओसी जारी की है। एनओसी के जारी होने से अब नगीना चौक के सौंदर्यीकरण का रास्ता खुल गया है। पालिका की ओर से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। नगीना चौक पर विधायक निधि से करीब 100 फिट ऊंचा तिरंगा झंडा स्थापित होगा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि धामपुर में लाखों की लागत से सुलभ शौचालयों का निर्माण तेजी से हो रही है। भगत सिंह चौक और प्राइवेट बस अड्डे पर स्थित तालाब का भी सौंदर्यीकरण उनके प्रोजेक्ट में शामिल है। इन पर भी जल्द कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed