फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagar Panchayat's female worker ate poison

नगर पंचायत की महिलाकर्मी ने जहर खाया

Mon, 08 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat's female worker ate poison
नगर पंचायत की महिलाकर्मी ने जहर खाया
विज्ञापन

बढ़ापुर(बिजनौर)। नगर पंचायत कार्यालय में आउटसोर्सिंग पर कार्य करने वाली एक महिलाकर्मी ने ईओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को उपचार के लिए नगीना सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसको बिजनौर के लिए रेफर कर दिया गया है।
बढ़ापुर के मोहल्ला ठाकुरान निवासी स्वर्गीय नकुल कुमार की पत्नी मीनू देवी नगर पंचायत कार्यालय में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत हैं। सोमवार को मीनू अपनी ड्यूटी पर थी। ईओ सेवाराम राजभर से उसकी पंचायत की टैक्स राशि जमा करने को लेकर नोकझोंक हो गई। इससे क्षुब्ध होकर महिलाकर्मी ने घर जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे 108 एंबुलेंस से नगीना सीएचसी ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के ईओ सेवाराम राजभर 17,840 की धनराशि जमा करने को लेकर पिछले 15 दिन से उसको प्रताड़ित कर रहे हैं। ईओ नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों पर उसके विरुद्ध लिखवाने के लिए भी दबाव बना रहे हैं। उसको दफ्तर से बाहर करने की धमकियां दी जा रही हैं। आरोप लगाया कि ईओ ने गबन का आरोप लगाकर उसका मानदेय भी रोक रखा है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ सेवाराम राजभर का कहना है की आउट सोर्सिंग पर कार्य करने वाली महिला मीनू देवी नगर पंचायत कार्यालय में गृहकर व जलकर की राशि जमा करती है। मीनू ने इस धनराशि के भाग को अपने खर्चे में लगाया और पूरी राशि नगर पंचायत में जमा नहीं की है। महिला ने इस बकाया राशि के संबंध में शपथपत्र भी दिया था। इसी राशि को जमा करने के लिए उससे कहा जा रहा है। ईओ ने महिला के उत्पीड़न के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed