फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   NA

Bijnor News: हाथ जोड़कर थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, अपराध न करने की खाई कसम

Thu, 12 Jan 2023 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
NA
- शहर कोतवाली पहुंचा गांव टिक्कोपुर का रहने वाला सावेज
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पुलिस का शिकंजा कसता देख एक हिस्ट्रीशीटर हाथ जोड़कर शहर कोतवाली में दाखिल हुआ। उसने अपराध नहीं करने की कसम खाई। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को हर बुधवार को थाने में आकर उपस्थिति दर्ज कराने की हिदायत दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव टिक्कोपुर का रहने वाला सावेज पुत्र जाहिद हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ करीब 12 केस दर्ज हैं। इस हिस्ट्रीशीटर कुछ महीने पहले ही चोरी के मामले में जेल भेजा गया था। फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर आया। हिस्ट्रीशीटर के घर मंगलवार को पुलिस ने दबिश दी थी, जिसके चलते बुधवार को सावेज हाथ जोड़ते हुए थाने में पहुंचा। हिस्ट्रीशीटर ने कोतवाल नरेंद्र गौड़ के समक्ष अपराध या चोरी नहीं करने की कसम खाई। हिस्ट्रीशीटर का कहना था कि वह अब मजदूरी कर लेगा, लेकिन अपराध नहीं करेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में बढ़ रही चोरी को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र के अपराधियों पर शिकंजा कसना चालू कर दिया है। पिछले कई दिनों से चोर और बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जिसके चलते अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------- कोट
हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सप्ताह में एक बार इनकी हाजिरी थाने पर लगती है। हिस्ट्रीशीटरों का हाल ही में सत्यापन कराया गया है। शहर कोतवाली में भी एक हिस्ट्रीशीटर हाथ जोड़कर उपस्थिति दर्शाने आया था। जिसने अब अपराध नहीं करने की कसम खाई - डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed