फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   n the book section of devotional procession

शोभायात्रा में बही भक्ति की धारा

Mon, 03 Oct 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
n the book section of devotional procession
जुलूस में श्रीकृष्ण और अर्जुन संवाद की झांकी आकर्षण का केंद रही। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में रामबारात धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। 
विज्ञापन


शोभायात्रा का उद्घाटन विधायक ओम कुमार व रूचि वीरा, नहटौर के चेयरमैन रशीद अहमद छिद्दू, एसपी सिटी एमएम बेग ने फीता काटकर व राम दरबार की आरती कर किया। शोभायात्रा में शामिल अखाड़ों में युवक तलवारों, भालों से अनेक करतब करते हुए चल रहे थे। उनके पीछे धर्म ध्वजा थी। शोभायात्रा में भगवान गणेश, राम दरबार, राधा-कृष्ण, खाटू श्याम जी, साईं बाबा, कर्ण-अर्जुन युद्ध, वैष्णव दरबार, शिव परिवार, पंचमुखी हनुमान, भगवान शंकर, हनुमान जी के हाथ पर विराजमान राधा-कृष्ण, मां काली नृत्य, राजस्थानी नृत्य, नाव में भगवान राधा-कृष्ण आदि की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद की झांकी ने भी सभी का ध्यान खींचा। शोभायात्रा में शामिल बैंडों पर भक्ति गीतों के अलावा देशभक्ति गीत भी बजते रहे। शोभायात्रा के अंत में शामिल भगवान राम दरबार की श्रद्धालुओं ने आरती करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा मोहल्ला खत्रियान, ब्रह्मनान, होते हुए रम्मू के चौराहे पर पहुंची। वहां से शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए शास्त्री चौक पर जाकर संपन्न होगी। 

नगर पालिका चौक पर राम और लीला विवाह का मंचन होगा। शोभायात्रा का नेतृत्व समिति संरक्षक शरद गहलौत, अध्यक्ष अचल अग्रवाल, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, राहुल शर्मा, संजय गुप्ता, राजेंद्र गौतम, विनीत अग्रवाल, संदीप चौधरी आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed