फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Murder was done when 40 lakhs given for property was not returned, six arrested

Bijnor News: प्रॉपर्टी के लिए दिए 40 लाख नहीं लौटने पर कराई थी हत्या, छह गिरफ्तार

Mon, 03 Jun 2024 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Murder was done when 40 lakhs given for property was not returned, six arrested
बिजनौर में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के पकड़े गए आरोपी श्रोत पुलिस
-प्रॉपर्टी डीलर सुशील कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन

-भाड़े के शूटरों ने बिजनौर में आकर दिया था हत्याकांड को अंजाम


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नौ बीघा जमीन खरीदने के लिए दिए गए 40 लाख रुपये वापस नहीं मिलने पर प्रापर्टी डीलर सुशील की हत्या की साजिश रची गई। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए ढाई लाख में भाड़े के शूटरों को बुलाया गया। पुलिस ने पूर्व सभासद समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में शामिल लोग भी प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करते हैं।
29 मई की शाम बिजनौर शहर से सटे हुए गांव आदमपुर स्थित मन्नू पुरम कॉलोनी निवासी सुशील कुमार (45) पुत्र रामदिया की श्री हॉस्पिटल के पास दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले में तीन बिन्दुओं पर जांच कर रही थी। अब सीसीटीवी और मोबाइल की सीडीआर के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इनमें पूर्व सभासद वसीम पुत्र फकरूद्दीन निवासी मिर्दगान, अतुल चौधरी पुत्र आदित्यवीर निवासी फरीदपुर उद्दा, नईमुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन निवासी बुखारा, शुभम चौधरी पुत्र सतेन्द्र चौधरी निवासी फरीदपुर उद्दा और अरनव तोमर पुत्र शौकीन निवासी न्यू सिटी कॉलोनी बिजनौर और हसीन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपियों ने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 40 लाख रुपया सुशील की साढ़े नौ बीघा जमीन खरीदने के लिए उसे एडवांस में दिया था। उक्त रकम के बदले तय की गई प्रॉपर्टी भी नहीं मिली थी, वहीं 40 लाख रुपया भी वापस नहीं हुआ था। इसके चलते आरोपी हसीन के भांजे फैजान निवासी मेरठ ने भाड़े के शूटर को हत्या करने के लिए तय किया।

पूछताछ से बचने के लिए छठे आरोपी ने ब्लेड मारकर किया लहूलुहान

पूछताछ के लिए बुलाए गए छठे आरोपी हसीन ने बाथरूम में जाकर खुद को ब्लेड मार लिए। इससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए उसने ऐसा किया है। हसीन के भांजे फैजान निवासी मेरठ ने ही भाड़े के शूटर को हत्या करने के लिए तय किया।

होटल में रुके थे दो शूटर
पुलिस सूत्रों के अनुसार दो शूटर बिजनौर शहर के एक होटल में आकर रुके थे। यहीं पर एक दुकान से उन्होंने कपड़े खरीदे। होटल में ठहरने का इंतजाम फैजान ने कराया था। शूटरों ने 29 मई की शाम प्रापर्टी डीलर की हत्या करने के अपनी शर्ट उतारकर एक गली में फेंक दी थी। इसके बाद रिक्शा में बैठकर उक्त होटल तक पहुंचे थे। शूटरों ने चार पांच दिन पहले भी गोली मारने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सके थे।






पुलिस टीम को दिया 25 हजार का इनाम
एसपी ने सुशील हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। टीम में शहर कोतवाल सुशील, प्रभारी सर्विलांस जयवीर सिंह, स्वाट टीम प्रभारी शौकत अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed