फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Murder of relations: Nephew killed uncle and husband killed wife.

रिश्तों का कत्ल : भतीजे ने चाचा और पति ने पत्नी को मार डाला

Wed, 22 Nov 2023 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Murder of relations: Nephew killed uncle and husband killed wife.
- बढ़ापुर क्षेत्र में शराब पीते वक्त हुए झगड़े में युवक ने चाचा के सिर में डंडे से किया प्रहार
विज्ञापन

- नहटौर में मायके में रह रही पत्नी का गला घाेंटकर हत्या करने के बाद थाने पहुंच गया आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर/नहटौर (बिजनौर)। जिले के बढ़ापुर थाना क्षेत्र में शराब पी रहे भतीजे ने डंडे से वार कर चाचा की हत्या कर दी। उधर, नहटौर में मायके में रह रही पत्नी की गला घोंट कर हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया। अवैध संबंधों के शक और आभूषण बेचने को लेकर आरोपी ने पत्नी को मार डाला।
बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामाबाद निवासी मगन सिंह ने सोमवार की देर रात भतीजे ओमपाल के घर में एक साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी को लेकर ओमपाल ने चाचा मगन सिंह के सिर में डंडे से वार कर दिया। इसमें मगन सिंह (65 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुमित कुमार राठी ने मौके पर पहुंचे और आरोपी ओमपाल को पकड़ लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ नगीना संग्राम सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष सुमित कुमार राठी ने बताया कि मृतक मगन सिंह की एक बेटी है, जिसकी वह शादी कर चुका है। मगन सिंह अपने घर में अकेला रहता था। इस मामले में मृतक की बेटी मनोज देवी निवासी ग्राम मलकपुर सहसु थाना नगीना की ओर से ओमपाल पुत्र बत्तू के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अपने मायके नहटौर के मोहल्ला छापेग्रान में रह रही फरहा की सोमवार की रात उसके पति सलमान ने गला घोंट कर हत्या कर दी। सुबह देर तक नहीं उठने पर फरहा की मां कमरे में पहुंची तो आरोपी दामाद तीन साल के बेटे को लेकर भाग निकला और थाने पहुंच गया। उसने थाने पहुंचकर पत्नी की हत्या किए जाने की बात कही। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी ने अवैध संबंधों के शक और आभूषण बेच दिए जाने को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed